फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर सर्विस ठप्प, गहरा न जाए इमरजेंसी सेवाओं का संकट ?

विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
मोटर सर्विस ठप्प, गहरा न जाए इमरजेंसी सेवाओं का संकट ? -कई एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर ने जताई आशंका-इमरजेंसी सेवाओं के वाहनों के लिए सर्विस सेवा उपलब्ध नहीं कराई तो सप्लाई होगी प्रभावित -कई वाहन चालक भी घबरा रहे, कहीं नहीं मिल रही मोटर सर्विस सेवा, रास्ते मे टायर पंक्चर होने की ज्यादा रहती है आशंका -एम्बुलेंस वाहनों को इमरजेंसी में सर्विस नही मिली तो जा सकती है मरीज की जान, प्रशासन को इस दिशा में कदम उठाने की जरूरत माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। लॉक डाउन में इमरजेंसी सेवाओं के वाहनों को प्रतिबंध से बाहर तो रख दिया, लेकिन वाहनों में कोई तकनीकी खराबी आने पर रिपेयर सर्विस की कहीं की सुविधा नहीं है। ऐसे में वाहन चालकों को डर सता रहा है कि कई उनके वाहन में तकनीकी खराबी या टायर पंक्चर जैसी स्थिति आ गई तो वे क्या करेंगे। वहीं, प्रशासन को भी यह समझना होगा कि इस स्थिति आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई भी प्रभावित हो सकती है, जिससे सेवाओं का संकट खड़ा हो सकता है। एलपीजी के कई डिस्ट्रीब्यूटर ने कहा कि देहरादून में हरिद्वार, करनाल से रसोई गैस आती है। यहां से ही पर्वतीय जिलों में भी सप्लाई होती है। इस बीच रसोई गैस के वाहनों में कोई भी तकनीकी खराबी आ सकती है। लेकिन, कहीं भी रिपेयर सर्विस की सेवा उपलब्ध नही है। इससे ड्राइवर घबरा भी रहे हैं। कहा कि उत्तराखंड में मोटर रिपेयर सर्विस की दुकानों को इमरजेंसी सेवा से बाहर रखा गया है। यह समझ से परे है। क्योंकि जब इमरजेंसी सेवाओं के वाहन चलेंगे तो जाहिर है कि उनमें खराबी भी हो सकती है। ऐसे में उन्हें सर्विस कैसे मिलेगी ? उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि कुछ मोटर सर्विस वर्कशॉप को भी इमरजेंसी सेवा में शामिल किया जाना चाहिए। एम्बुलेंस खराब हुई तो फिर क्या ? ::: जाहिर तौर पर यह सवाल बेहद गंभीर भी है। क्योंकि, एम्बुलेंस जैसे महत्वपूर्ण सेवा के वाहन शहर में दिन भर दौड़ते रहते हैं। एम्बुलेंस की टायरों और मेंटेनेंस की स्थिति भी किसी से छिपी नहीं रही है। ऐसे में अगर कहीं एम्बुलेंस का टायर पंक्चर या तकनीकी खराबी आ गई तो मरीज की जान पर भी बन सकती है। पेट्रोल पंप बन सकते हैं विकल्प, लेकिन झाड़ा पल्ला:: नियम है कि पेट्रोल पम्पों में टायर में एयर सर्विस की निशुल्क सुविधा मुहैया कराई जाए। साथ ही टायर पंक्चर जैसी सेवा भी उपलब्ध कराई जाए। मौजूदा लॉक डाउन के समय में पेट्रोल पम्पों इस विकट स्थिति में विकल्प के तौर पर सामने आ सकते हैं, लेकिन हैरत की बात कि अधिकांश पेट्रोल पम्पों टायर पंक्चर सेवा तो दूर, एयर सेवा तक से कन्नी काटी जा रही है। कई पेट्रोल पम्पों से लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। (नोट: इस खबर में शाम तक डीएम का वर्जन लेकर बाद में अलग से जुड़वाया जाएगा) गौरव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें