फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दूसरे दिन भी नहीं चलीं ई-बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी की ई-बसों के चालकों ने शनिवार को भी संचालन ठप रखा। अब सुरक्षा के साथ-साथ उन्होंने वेतन वृद्धि की मांग भी शुरू कर दी है। दिनभर स्मार्ट सिटी के अधिकारी उन्हें समझाते रहे लेकिन चालक काम पर नहीं लौटे। अब स्मार्ट सिटी ने चालकों की नियोक्ता कंपनी के अधिकारियों को बुलाया है। बताया जा रहा है कि उनकी इस मांग पर देर रात तक कोई बात हो सकती है, जिसके बाद रविवार से संचालन शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को सहस्रधारा से आईएसबीटी रूट पर चलने वाली बस को एक कार ने टक्कर मार दी थी। इस पर कार सवार युवकों ने बस रुकवाई और चालक को पीटना शुरू कर दिया। बीचबचाव करने आए कंडक्टर से भी उन्होंने मारपीट की। इसमें एक को गंभीर चोट आई थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया। चालक की शिकायत पर राजपुर थाने में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया। बावजूद इसके चालकों ने बसों का संचालन ठप कर दिया। सभी 30 बसों को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित डिपो में खड़ी रहीं।



शनिवार को बसों के संचालन की उम्मीद थी लेकिन चालक नई मांग पर अड़ गए। चालकों का कहना है कि उन्हें वेतन कम दिया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने नियोक्ता कंपनी के अधिकारियों से बात शुरू की। स्मार्ट सिटी की जनसंपर्क अधिकारी प्रेरणा ध्यानी और अन्य अधिकारियों ने उन्हें समझाया लेकिन वे नहीं माने और पूरे दिन संचालन ठप रखा। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि चालक एक कंपनी के कर्मचारी हैं। इसलिए उनके वेतन की समस्या को कंपनी के अधिकारी ही सुलझा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें