फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: द्वारिका खाल की टीम ने 18 रन से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। देवभूमि गढ़वाल समिति की ओर से सेलाकुई में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन का पहला मैच द्वारिका खाल की टीम ने जीता। सोमवार को मां नंदा देवी टीम और द्वारिका खाल के बीच पहला मुकाबला खेला गया। द्वारिका खाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 124 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मां नंदा देवी की टीम 106 रन ही बना पाई। द्वारिका खाल की टीम ने 18 से विजयी रही। समिति के अध्यक्ष सैन सिंह ने बताया कि सोमवार को केवल एक ही टीम मैच खेलने पहुंची थी। जिसके चलते एक ही मैच खेला गया। इस मौके पर नंद किशोर कुकरेती, सुनील नेगी, दशरथ बिष्ट, जमन सिंह रावत, विजेंद्र नेगी, अनूप रावत, भूपेंद्र चौहान, देव नेगी, जीत रावत आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें