श्री रामलीला समिति हरबर्टपुर की ओर दशहरा पर बीडीएम स्कूल देहरादून में दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान 50 फीट ऊंचा रावण, 40 फीट कुंभकरण और 30 फीट ऊंचे मेघनाथ का पुतला फूंका जाएगा।
समारोह को भव्य बनाने के लिए समिति से जुड़े लोग जुटे हुए हैं। समिति के कार्यकर्ता घर और दुकानों में जाकर जनसंपर्क कर लोगों से उत्सव में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। दशहरा पर दिल्ली के प्रसिद्ध गौरव काली आर्ट ग्रुप के कलाकार प्रभु राम की लीलाओं का मनमोहक मंचन करेंगे। रविवार को संयोजक मंडल के सदस्यों ने हरबर्टपुर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जाकर निमंत्रण पत्र बांटे। इस मौके पर आशीष जैन, अतुल शर्मा, जितेंद्र रावत, नीरज रोहिला, पंकज गौड़, संतोष रावत, प्रवीण अरोड़ा, नरेश कन्नौजिया, शैलेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
Iबच्चे भी बना रहे रावण के पुतलेI
दशहरा को लेकर बच्चों में भी उत्साह बना हुआ है। बच्चे अपने-अपने मोहल्लों में रावण के पुतले तैयार कर रहे हैं। पुतला तैयार करने के लिए घास फूस, बांस और रद्दी का इस्तेमाल रहे हैं।