फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हर थाने में महिला हेल्प डेस्क, साइबर सेल का होगा गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
Iकुमाऊं के तीन दिवसीय दौरे पर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने दिए निर्देशI
विज्ञापन




पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने तीन दिवसीय कुमाऊं परिक्षेत्र के निरीक्षण पर महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना और विशेष साइबर सेल का गठन किया जाएगा।



पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने 26 सितंबर को कुमाऊं दौरे की शुरुआत नैनीताल से की। उन्होंने अगले दिन अल्मोड़ा में पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराधों की समीक्षा की। 28 सितंबर को ऊधमसिंहनगर में रुद्रपुर का दौरा किया। उन्होंने नागरिकों के साथ जनसंवाद के साथ ही कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस, महिला और नागरिकों की सुरक्षा के साथ ही प्रदेश को अपराध मुक्त और नशामुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कहा कि प्रदेश को बाहर के अपराधियों की शरणस्थली नहीं बनने दिया जाएगा। अपराधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा। कहा कि नशे के व्यापार में संलिप्त पाए जाने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पुलिस भवनों में सोलर पावर और रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी परियोजनाओं की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें