ट्रांसफार्मर फुंकने से इंद्रोली गांव के सेंतोली मजरे में 12 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। शाम होते ही पूरा गांव अंधेर नगरी बन जाता है। यहां 20 परिवार निवास करते है।ग्रामीण दिनेश चौहान, रणवीर शाह, सुनील चौहान, नरेश चौहान, विक्रम सिह, शमशेर सिह ने आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने से लोगों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे है। फोन चार्ज के लिए दूसरे जगह जाना पड़ रहा है। बताया कि शादियों का सीजन चल रहा है। गांव में बिजली ही नहीं है। विभागीय अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जल्द विद्युत आपूर्ति को सुचारू नहीं किया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
Iआर एंड कंपनी का टेंडर न होने से नया ट्रांसफार्मर नहीं मिल पाया था। अन्य व्यवस्था से ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा लिया है। बृहस्पतिवार शाम तक विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
I
I
I
Iअशोक कुमार, एसडीओ विद्युत वितरित खंड, चकराताI