फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नए साल पर पहाड़ों में बर्फबारी, मैदान में सताएगा कोहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमौसम विभाग ने हरिद्वार और यूएसनगर के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्टI
विज्ञापन




प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज (शनिवार) बर्फबारी होने से सुबह-शाम के साथ दोपहर में भी ठंड बढ़ जाएगी। फिर नए साल पर मैदानी इलाकों में सुबह और रात घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


मौसम में बढ़ती ठंड का यह सिलसिला नए साल तक जारी रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा मैदान में सुबह-शाम के साथ रात को भी कोहरा सताएगा। दून में रात का अधिकतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस और टिहरी का 4.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। हालांकि, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 13 और पंतनगर का 20 डिग्री के साथ सामान्य रहा। रात को मुक्तेश्वर का न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 4.1 और पंतनगर का पांच डिग्री बढ़ोतरी 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें