फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सर्वर दे रहा धोखा, 20 मिनट में अपलोड हो रहा आधार का फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Iलोगों को अपनी बारी के लिए करना पड़ रहा लंबा इंतजार
विज्ञापन

I

I
I

Iआधार कार्ड बनवाने और पुराने में संशोधन कराने दूर-दूर से आते हैं लोगI

बीते कुछ दिनों से सर्वर कमजोर होने के चलते आधार कार्ड बनाने और उसमें संशोधन के कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि एक आधार कार्ड के फार्म को अपलोड करने के लिए 20 मिनट तक का समय लग रहा है। जिस कारण लोगों को अपनी बारी के लिए 15 से 20 मिनट का इंतजार करना पड़ा है, जबकि सर्वर की स्पीड सही होने पर यह प्रक्रिया महज पांच मिनट में पूरी हो जाती है।



बुधवार को अमर उजाला की टीम ने आधार कार्ड को लेकर पड़ताल की। दोपहर 12 बजे ब्लॉक कार्यालय में स्थित सेंटर पर कार्यरत ऑपरेटर सुधीर परेशान नजर आए। वे बार-बार आधार कार्ड का फार्म वेबसाइट पर अपलोड कर रहे थे, लेकिन सर्वर कमजोर होने की वजह से फार्म अपलोड नहीं हो रहा था।
विज्ञापन


इस बीच लोग बाहर खड़े होकर अपनी बारी के लिए इंतजार कर रहे थे। सुधीर ने बताया कि तीन-चार दिन से यह परेशानी बनी हुई है। जिस कारण एक फार्म को अपलोड करने में 20 मिनट तक का समय लग रहा है। यहां इनवर्टर की भी व्यवस्था नहीं थी। बिजली जाने पर काम भी ठप हो जाता है।



कमोवेश यही स्थिति बाल विकास परियोजना अधिकारी विकासनगर के कार्यालय में स्थित सेंटर पर भी थी। सर्वर कमजोर होने की वजह से आधार कार्ड से संबंधित कार्य सुस्त गति से हो रहे थे। यहां लोगों के लिए बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। जिस कारण एक गर्भवती महिला को अपनी बारी के लिए खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। लोग सीढि़यों पर बैठक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

I
I

I
I

I25 मिनट से इंतजार कर रही हूं। मुझे आधार से फोन नंबर लिंक कराना था। मुझे बताया गया कि सर्वर सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। - अमृता, विकासनगर
I

I
I

I
I

Iमुझे बेटी के आधार कार्ड में संशोधन करना था, लेकिन सर्वर सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। अपनी बारी आने का इंतजार कर रहा हूं। - सुभाष थापा, लक्ष्मीपुर
विज्ञापन

I

I
I

I
I

Iमुझे अपने पति के नाम और आधार कार्ड में पिनकोड ठीक करवाना है। करीब 20 मिनट से इंतजार कर रही हूं। - नूरजहां, शाहपुर कल्याणपुर
I

I
I

I
I

Iबयान...
I

Iआधार कार्ड बनाने का काम आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से किया जाता है। यदि सर्वर को लेकर कोई समस्या है तो एजेंसी के मुख्यालय से संपर्क कर समस्या को दूर कराया जाएगा। - विनोद कुमार, उपजिलाधिकारीI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें