फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर क्षेत्र में दिनभर बिजली आपूर्ति रही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
Iढकरानी पॉवर हाउस में किया गया मरम्मत कार्य, आज से आपूर्ति नहीं होगी बाधित
विज्ञापन

I

ढकरानी पॉवर हाउस में मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार को विकासनगर क्षेत्र में दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। दोपहर के समय पानी की आपूर्ति भी नहीं हो सकी। लोगों के रोजमर्रा के कामकाज तरह से प्रभावित हुए। बिजली के उपकरण शोपीस बने रहे। शाम को आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


ढकरानी पॉवर हाउस में मरम्मत और अनुरक्षण कार्य के लिए विद्युत वितरण खंड विकासनगर से जुड़े विकासनगर, बाबूगढ़, अजीतनगर, शिवलोक कालोनी, भीमावाला, डाक्टरगंज, शक्ति विहार, लाइन जीवनगढ़, जीवनगढ़, मेंहूवाला, तेलपुर, बरोटीवाला, एनफील्ड, डाकपत्थर में पूर्व निर्धारित शेड्यूल के तहत सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक का शटडाउन लिया गया। लेकिन, बिजली शाम करीब एक घंटे बाद बहाल हुई। अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूति बाधित रही। उपभोक्ताओं को परेशानी न हो इसके लिए पहले ही शेड्यूल जारी कर दिया गया था। मरम्मत कार्य पूरा हो गया है। बुधवार से बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें