फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दूसरी भूमि के दस्तावेज दिखाकर नगर निगम की जमीन पर दे दिया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iडीएम की जनसुनवाई में 108 शिकायतें आई, सरकारी भूमि खुर्दबुर्द करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेशI
विज्ञापन




जिलाधिकारी कार्यालय का ऋषिपर्णा सभागार। सोमवार को जनसुनवाई होने के कारण सभागार के बाहर शिकायतकर्ताओं की भीड़ दिखी। अंदर सभी विभागों के अधिकारी रहे। डीएम सोनिका शिकायतकर्ताओं की सुनवाई कर रही थीं।



एक महिला ने बताया, भू माफिया ने उन्हें दूसरी भूमि के दस्तावेज दिखाकर नगर निगम की भूमि पर कब्जा दे दिया। एक अन्य शिकायतकर्ता ने डीएम को बताया कि भू माफिया ने उन्हें नगर निगम क्षेत्र में भूमि दिखाई। जमीन बेचने की बात कहकर रकम ले ली। अब भूमि नहीं दी जा रही है। डीएम ने नगर निगम और राजस्व के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी भूमि को खुर्दबुर्द करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए।
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला ने पुत्र की मृत्यु के उपरांत पुत्रवधू द्वारा घर से निकालने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने भरण पोषण कानून के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 108 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकतर शिकायत भूमि विवाद, अतिक्रमण, आपसी विवाद, सिंचाई, गूल बंद करने, भूमि संबंधी धोखाधड़ी, पेंशन लगवाने, कॉलेज के समीप ठेका खुलने, भरण पोषण आदि की रहीं। जिलाधिकारी ने तहसीलदार, कानूनगो को निर्देशित किया कि प्रकरणों की जांच कर रिपोर्ट दें।





Iआबादी क्षेत्र में टावर लगाने का मुद्दा उठाI



रायपुर में घनी आबादी वाले क्षेत्र में छत पर टावर लगाने की शिकायत की गई। डीएम ने एमडीडीए को मानक के अनुरूप कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उधर बालावाला में भगवानदास काॅलेज के समीप सिंचाई गूल बंद करने की शिकायत पर डीएम ने तहसीलदार सदर को मौके पर जाकर सिंचाई गूल खुलवाने के निर्देश दिए।





Iलाखामंडल में विद्युत विभाग के कार्यों में धन का दुरुपयोगI

एक शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी भूमि मंगत ग्राम में है। इस पर भूमाफिया प्लाॅटिंग कर रहे हैं। एसडीएम विकासनगर को डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि एक व्यक्ति ने पूर्व में उनको विक्रय की गई भूमि को अन्य व्यक्तियों को भी बेच दिया। इसकी जानकारी उन्हें बाद में हुई। डीएम ने तहसीलदार सदर को संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। लाखामंडल में किए गए विद्युत विभाग के कार्यों में धन का दुरुपयोग होने की शिकायत पर अधिशासी अभियंता विद्युत चकराता को जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन






Iये रहे मौजूदI



जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, एडीएम प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, एसडीएम सदर हरगिरि, शालिनी नेगी, विक्रम सिंह, स्मृति परमार मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें