फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एसीआर न भरने पर सभी थानेदारों समेत कई अधिकारियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
I-वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट यानी एसीआर को भरना होता है ऑनलाइन, एसएसपी ने दिए आदेश
विज्ञापन

I
I-21 थानेदारों, आरआई, एफएसओ, एलाआईयू इंस्पेक्टर, टीआई, इंस्पेक्टर सीपीयू पर हुई कार्रवाई
I
I ऑनलाइन वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) न भरने पर कप्तान ने जिले के सभी थानेदारों समेत अन्य अधिकारियों का वेतन रोक दिया है। एसएसपी ने पिछले दिनों एसीआर को ऑनलाइन भरने के आदेश दिए थे। बावजूद इसके इन अधिकारियों ने अपना काम नहीं किया। इस पर कप्तान ने इन सभी का वेतन रोक दिया है। इसके लिए कप्तान ने चेतावनी भी जारी की है।I
Iदरअसल, हर थाना प्रभारी, यूनिट प्रभारी आदि को अपने मातहतों की एसीआर दर्ज करनी होती है। पहले यह एसीआर ऑफलाइन भरी जाती थी। लेकिन, बीते दिनों से इसे पोर्टल पर ऑनलाइन कर दिया गया है। एसीआर में पहले खुद कर्मचारी अपने कामकाज का लेखाजोखा भरता है। इसके बाद उसे अपने प्रभारी को भेजा जाता है। प्रभारी इस रिपोर्ट को सत्यापित कर ऑनलाइन फीड करता है।
विज्ञापन

I
Iपिछलने दिनों एसएसपी अजय सिंह ने एसीआर को समय से ऑनलाइन भरने के निर्देश दिए थे। लेकिन, थाना प्रभारियों, शाखा प्रभारियों और अन्य अधिकारियों ने इसे नहीं भरा।
I
I
I
Iएसएसपी ने बताया कि यह आदेशों की अवहेलना के दायरे में आता है। ऐसे में इन सब अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से वेतन रोक दिया गया है। इनमें 21 थानेदार, आरआई लाइन, चारों यातायात इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर सीपीयू, अग्निशमन अधिकारी और एलआईयू इंस्पेक्टर शामिल हैं। एसएसपी ने इन सब अधिकारियों को भविष्य के लिए चेतावनी भी दी है। उन्होंने बताया कि यदि इस तरह की पुनरावृत्ति हुई तो इनके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

I
Iवीआईपी ड्यूटी में लापरवाही, दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
I
Iदेहरादून। वीआईपी ड्यूटी में लापरवाही करने पर एसएसपी ने एक दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि शनिवार को शहर में कई वीआईपी आए हुए थे। इसके लिए दरोगा सीपीयू मदन सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल सीपीयू प्रीतम सिंह, कांस्टेबल भगत सिंह और महिला कांस्टेबल मौसम की ड्यूटी नेहरू कॉलोनी तिराहे पर लगाई गई थी। जब क्षेत्राधिकारी ने इनकी ड्यूटी चेक की तो कुछ मौजूद ही नहीं थे। जो थे भी वह अपनी ड्यूटी को सजगता से नहीं कर रहे थे। ऐसे में उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें