फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जानकारी के अभाव में जन संवाद कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रचार प्रसार के अभाव में मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी का जन संवाद कार्यक्रम महज औपचारिकता मात्र रहा। जानकारी के अभाव में बहुत कम संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी संजीव शर्मा बृहस्पतिवार को कालसी क्षेत्र में जनसंवाद के लिए पहुंचे। विशेष कार्य अधिकारी के कार्यक्रम की जानकारी ग्रामीण विकास विभाग और स्थानीय प्रशासन ने पूर्व में न तो मीडिया और न ही क्षेत्रीय लोगों को दी। इसकी वजह से कार्यक्रम मात्र अधिकारियों तथा कुछ गिने-चुने जनप्रतिनिधियों का कार्यक्रम बनकर रह गया।

विशेष कार्य अधिकारी संजीव शर्मा बृहस्पतिवार को विकासखंड कालसी के ग्राम पंचायत धोईरा खादर, ग्राम पंचायत कालसी और ग्राम पंचायत व्यास भूड़ पहुंचे। लोगोंं को जनसंवाद की जानकारी न होने के चलते आम जनता जनसंवाद का लाभ नहीं उठा पाई। ग्राम खादर में मोहर सिंह ने पेयजल की समस्या तथा ग्राम व्यास भूड में टीकम सिंह ने पशुओं का टीकाकरण समय से न होने की समस्या अवश्य विशेष कार्य अधिकारी के समक्ष रखी।
विज्ञापन




इस बारे में पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी कालसी उर्मिला बिष्ट संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। उधर, संपर्क करने पर विशेष कार्य अधिकारी संजीव शर्मा ने भी स्वीकार किया कि कार्यक्रम में आमजन की उपस्थिति कम थी। उन्होंने कहा कि इस बारे में जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए जाएंगे कि इस प्रकार के कार्यक्रम की पूर्व सूचना स्थानीय मीडिया के जरिए आमजन तक पहुंचाएं जाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें