धर्मपुर क्षेत्र के माता मंदिर रोड इलाके में बिजली के हाई वोल्टेज से कई लोगों के घरों में टीवी, चार्जर, वाशिंग मशीन सहित कई बिजली उपकरण फुंक गए। स्थानीय लोग कई बार इस संबंध में ऊर्जा निगम से शिकायत कर चुके हैं लेकिन निगम लापरवाह बना हुआ है।
ऊर्जा निगम की लापरवाही माता मंदिर क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रहा है। क्षेत्र में विगत कई दिनों से हाई वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। स्थानीय निवासी अनुज मैंदोला, आशु राणा, आशीष उनियाल ने बताया कि कई दिनों से उनके यहां बिजली की हाई वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इसकी शिकायत उन्होंने ऊर्जा निगम से की थी, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। पिछले कई दिनों से यहां उपभोक्ताओं के टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, फोन के चार्जर आदि फुंक रहे हैं। साथ ही लोगों को जान का खतरा बना हुआ है।
Iहाई वोल्टेज की समस्या की शिकायत उन्हें नहीं मिली है। जल्द ही क्षेत्र के लोगों को इस समस्या से निजात दिलवाया जाएगा। - गौरव सकलानी, अधिशासी अभियंता, सेंट्रल जोनI