फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मौसम में बदलाव से बढ़े सर्दी-खांसी और जुकाम के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में हो रहे बदलाव से लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। अस्पतालों में सर्दी-खांसी और जुकाम के मरीज बढ़ने लगे हैं। सोमवार को दून अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही, वहीं, सर्वर भी धीमी रफ्तार से चला। ऐसे में मरीजों को परेशान होना पड़ा। कुछ मरीजों के सैंपल भी जमा नहीं हो पाए।
विज्ञापन


इन दिनों तेज गर्मी के साथ मौसम बदलने से लोग बीमार हो रहे हैं। स्थिति यह है कि घर में एक व्यक्ति बीमार होता है तो अन्य व्यक्तियों को भी संक्रमण हो रहा है। फिलहाल, अस्पताल की ओपीडी में 50 फीसदी मरीज सर्दी-खांसी और बुखार के आ रहे हैं। इसके अलावा यह भी देखा जा रहा है कि मरीजों को बुखार तेज नहीं आ रहा है। शरीर भी तेज गर्म नहीं हो रहा है, लेकिन अंदर से बुखार जैसा महसूस होता है। इसके साथ ही कमजोरी भी महसूस होती है।





घर पर ही न करें इलाज

दून मेडिकल कॉलेज, अस्पताल के बाल रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बदलते मौसम में बच्चे अधिक बीमार होते हैं। इसके अलावा इन दिनों फ्लू का सीजन चल रहा है। इसलिए, घर पर ही इलाज न करें। डॉक्टर को जरूर दिखाएं। दून अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि सर्वर डाउन होने की उन्हें जानकारी नहीं है। इसकी शिकायत भी उनके पास नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें