फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नलकूप का मीटर फूंका, दो दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



Iडॉक्टरगंज के करीब 500 परिवार हो रहे प्रभावित, बुधवार दोपहर से नहीं आ रहा पानीI

नलकूप का मीटर फुंकने से डॉक्टरगंज गांव में दो दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। लोगों को इधर-उधर से पानी ढोना पड़ रहा है। रोजमर्रा के कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। लोगों में जल संस्थान के प्रति आक्रोश है। लोगों का कहना है कि शीघ्र आपूर्ति बहाल नहीं हुए तो वे जल संस्थान कार्यालय में धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

ग्राम पंचायत नवाबगढ़ के डॉक्टरगंज, पुल नंबर-एक पार, डाकपत्थर रोड आदि क्षेत्र के करीब 500 घरों में जौनसारी बस्ती स्थित नलकूप से पानी की आपूर्ति की जाती है। बीते बुधवार की दोपहर मीटर में अचानक आग लग गई। जिससे मीटर जल गया। तब से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है।
विज्ञापन




स्थानीय निवासी पूनम यादव, सोनिया अग्रवाल, योगेश्वर, अशोक थापा, संजू थापा का कहना है कि घरों के टैंक भी खाली होने लगे हैं। पीने के लिए लोगों को इधर-उधर से व्यवस्था करनी पड़ रही है। प्रधान प्रतिनिधि जाबिर मलिक ने बताया कि जल संस्थान के अधिकारियों को सूचित करने पर भी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन


जल संस्थान के एसडीओ जयपाल सिंह चौहान ने बताया ऊर्जा निगम को मीटर बदलने को कहा गया है। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नलकूप को चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि मीटर का पैसा जमा होने पर नया मीटर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें