II
-दून अस्पताल में सोमवार को जबरदस्त भीड़ रही, तीन दिन बाद खुले अस्पताल, ओपीडी 23 सौ पार
I
I
I
Iइन दिनों मौसम में आए बदलाव के बाद मौसम संबंधी बीमारियां बढ़ी हैं। ऊपर से तीन दिन छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल खुले तो दून अस्पताल और कोरोनेशन की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सबसे ज्यादा मरीज दून अस्पताल की जनरल मेडिसिन ओपीडी में पहुंचे। भीड़ को संभालने में डॉक्टरों को भी पसीने आ गए, हालांकि डॉक्टर तीन बजे तक डटे रहे।
I
I
I
Iदरअसल, इस समय मौसम परिवर्तित हो रहा है। दिन में चटक धूप तो सुबह-शाम ठंड हो रही है। मौसम का यह परिवर्तन लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। लोग सर्दी नजला-जुकाम और वायरल की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। उधर 11 अक्तूबर को दुर्गानवमी, 12 को दशहरा और 13 अक्तूबर को रविवार होने की वजह से दून अस्पताल की ओपीडी में छुट्टी थी। सोमवार को जब तीन बाद अस्पताल खुले तो लोग सुबह से ही दून अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाने के लिए पंजीकरण की लाइन में लग गए। पर्चा बनवाने में मरीजों एक घंटे से ज्यादा लाइन में लगना पड़ा। उसके बाद किसी तरह डॉक्टर के पास मरीज पहुंचे तो वहां भी घंटों तक मरीज अपना नंबर आने का इंतजार करते रहे। करीब दो घंटे के इंतजार के बाद भी लोगों का नंबर आया। डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद मरीज दवाइयां लेने के लिए लाइन में लगे रहे। डॉ. अंकुर पांडेय का कहना है कि इस समय जनरल मेडिसिन में औसतन मरीजों की संख्या 600 के करीब है। मौसम परिवर्तन होने की वजह से वायरल-सर्दी नजला-जुकाम के ज्यादातर मरीज सामने आ रहे हैं।
I
I-
I
I
I
I
डेंगू के तीन मामले सामने आए, 18 साल की लड़की और 16 साल का किशोर पॉजिटिव
I
Iदेहरादून। दून में सोमवार को डेंगू के तीन मामले सामने आए हैं। नोडल डॉ. अंकुर पांडेय ने बताया कि बंजारावाला निवासी 16 किशोर को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। मरीज को शनिवार को अस्पताल लाया गया था।उसकी एनएस-1 रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद डॉक्टरों ने उसको भर्ती कर लिया था और उसकी एलाइजा जांच कराई। इसके अलावा रविवार को एमडीडीए कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय युवती और 60 वर्षीय अधेड़ को परिजन लगातार आ रहे बुखार की वजह से दून अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे थे। दोनों की एनएस-1 कार्ड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सभी की एलाइजा जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को आ गई। तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डेंगू पॉजिटिव की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय भेज दी गई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम ने तीनों के घर और मोहल्ले में पहुंची। डेंगू के कारणों की पड़ताल की। टीमों ने वहां पर एंटी लार्वा साइडर का छिड़काव कराया गया।I