फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कुछ खर्चा पानी करो नहीं तो जीएसटी तुम्हारा दाना-पानी बंद कर देगा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iरेस्टोरेंट के बिल देखते ही सहायक आयुक्त शशिकांत दुबे बनाने लगा कार्रवाई का दबाव
विज्ञापन

I

I
I

Iपीड़ित ने समझाया तो कानून की जानकारी होने की बात कहकर धमकायाI



कुछ खर्चा पानी करो नहीं तो जीएसटी तुम्हारा दाना-पानी बंद कर देगा...। इस तरह की धमकियां शशिकांत दुबे रेस्टोरेंट संचालक को दे रहा था। संचालक ने उन्हें जरा समझाने की बात कही तो वह आग बबूला हो गया और कार्रवाई की धमकी देने लगा। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में टैक्स संबंधी कोई गड़बड़ी नहीं थी। बावजूद इसके संचालक से जीएसटी में सेटिंग के नाम पर दुबे ने रिश्वत की मांग की थी।



दरअसल, राजपुर रोड पर यह रेस्टोरेंट छह महीने पहले ही खुला है। सहायक आयुक्त जीएसटी शशिकांत दुबे कुछ दिन पहले इस रेस्टोरेंट पर गया था। वहां पर बिल देखा तो उसमें कई तरह की खामियां बताने लगा। चेतावनी दी कि यदि ऐसे ही चला तो जीएसटी के अधिकारी तुम्हें कारोबार नहीं करने देंगे। विजिलेंस के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक दुबे ने संचालक से कहा था कि वह जीएसटी में उनकी ऐसी सेटिंग कर देंगे कि भविष्य में किसी भी तरह से कारोबार करो कुछ नहीं होगा। इसके लिए उन्हें ऑफिस में बुलाया गया। वहां काफी देर तक बात की और रिश्वत को खर्चा पानी कहकर मांगने लगा। नहीं देने पर रेस्टोरेंट बंद कराने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद संचालक ने जब अपनी बात रखी कि अभी रेस्टोरेंट खुले छह महीने ही हुए हैं। ऐसे में उनका तो अभी कोई टैक्स असेसमेंट भी नहीं बनता। इस बात को सुनकर दुबे और आग बबूला हो गया। बताया जा रहा है कि दुबे ने धमकी दी। कहने लगा कि कानून तुम जानते हो या हम। अगर सब तुम्हें ही पता है तो कर लो जो तुम्हें करना है। अगर कोई गड़बड़ी हुई तो फिर मत कहना। इस तरह से संचालक को कई बार परेशान किया गया। इस बात से परेशान होकर रेस्टोरेंट संचालक ने दुबे की शिकायत विजिलेंस से कर डाली। दुबे 2015 बैच का पीसीएस अधिकारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें