फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नशे में धुत तीमारदार ने स्टाफ से की हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दून अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार रात स्टाफ और तीमारदार के बीच विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ यह विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन

दरअसल चोट लगने पर घायल एक मरीज को रविवार रात दून अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के लिए लाया गया। इस दौरान डॉक्टर ओटी में मरीज का उपचार कर रहे थे तभी उसके कई तीमारदार वहां पहुंच गए। डॉक्टरों ने उन्हें बाहर जाने को कहा, लेकिन उन्होंने इसे अनसुना कर दिया। आरोप है कि तीमारदार नशे में धुत थे और इमरजेंसी के स्टाफ से बहस करने लगे। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि एक तीमारदार ने वहां रखा डंडा उठा लिया। वहां मौजूद अन्य स्टाफ ने बीच बचाव कर उन्हें रोका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया और मामला शांत कराया।

रात में आते हैं नशे में धुत लोग
बता दें कि दून अस्पताल की इमरजेंसी में एक मरीज के साथ कई-कई तीमारदार रहते हैं। रात आठ बजते ही इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगती है। इस दौरान कई लोग नशे में धुत होकर आते हैं। ये लोग स्टाफ की बात नहीं सुनते, मना करने पर बहस करते हैं। इस तरह के विवाद की स्थिति कई बार बनी है।
विज्ञापन



एक मरीज के साथ चार-चार तीमारदार आते हैं। ओटी में भी तीमारदार चले जाते हैं। कुछ कहो तो हाथापाई तक की नौबत आ जाती है। इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। हमारे पास शिकायत भी आई है। गार्डों को अलर्ट किया गया है। जल्द ही इस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- डॉ. अनुराग अग्रवाल,
एमएस, दून अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें