फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upasana Express: नशे में धुत स्पेशल ब्यूरो कर्मी ने सिपाही से की बदसलूकी, वेंडर को बुरी तरह पीटा

Sun, 29 Oct 2023 11:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उपासना एक्सप्रेस शनिवार को देरी से आई थी। लिहाजा, वह देरी से ही रवाना होनी थी। रात करीब साढ़े 12 बजे ट्रेन के जनरल डिब्बे में शोर शराबा होने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे में धुत स्पेशल ब्यूरो के कर्मचारी ने ट्रेन में वेंडर के साथ मारपीट की। इसके बाद जब वहां जीआरपी का सिपाही पहुंचा तो उसके साथ भी बदसलूकी करने लगा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मेडिकल कराया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


घटना शनिवार रात रेलवे स्टेशन पर खड़ी उपासना एक्सप्रेस में हुई। एसएचओ जीआरपी त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि उपासना एक्सप्रेस शनिवार को देरी से आई थी। लिहाजा, वह देरी से ही रवाना होनी थी। रात करीब साढ़े 12 बजे ट्रेन के जनरल डिब्बे में शोर शराबा होने लगा।

Dehradun Crime: जमीन बेचने के नाम पर सेना के पूर्व कैप्टन से 10 लाख की ठगी ऐसे लगाया चूना

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पता चला कि एक युवक नशे की हालत में वहां के वेंडर से मारपीट कर कर रहा था। इसकी सूचना पर वहां जीआरपी का सिपाही पहुंचा तो युवक ने उसके साथ भी अभद्रता शुरू कर दी। इस पर उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया।

उसका दून अस्पताल में मेडिकल कराया गया, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम संजय रावत निवासी देहरादून बताया। वह वह स्पेशल ब्यूरो में बेंगलुरु में तैनात है। उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें