फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: असुरक्षित वाहन चलाना जीवन को खतरे में डालना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


विकासनगर। वाहन संबंधी कार्यों के लिए ढालीपुर स्थित उप संभागीय परिवहन कार्यालय पहुंचे वाहन स्वामियों को विभाग के अधिकारियों ने यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर एआरटीओ प्रशासन मनीष तिवारी ने कहा कि असुरक्षित तरीके से वाहन चलाना अपने जीवन को खतरे में डालना है। इसके अलावा प्रत्येक माता-पिता को यह प्रण करना चाहिए कि वह अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी कीमत पर वाहन चलाने के लिए नहीं देंगे। कहा कि आज के समय में भारी संख्या में लोग वाहन चलाने के दौरान लापरवाही बरत रहे हैं। हेलमेट से लेकर कोई भी सुरक्षा उपाय करने के अलावा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग, रांग साइड से ओवरटेकिंग, ओवर स्पीड जैसी गंभीर लापरवाही वाहन चालक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह व्यस्क होने तक बच्चों को वाहन चलाने के लिए नहीं देंगे। इस अवसर पर विकासनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता, एसके निरंजन, मुर्सलीन आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें