फोटो
विकासनगर। सड़क सुरक्षा माह के तहत उप संभागीय परिवहन विभाग ने गुरुद्वारा श्रीसिंह सभा में शिविर का आयोजन किया। शिविर में वाहन चालकों की आंखों की जांच के साथ ही उन्हें चश्मे भी वितरित किए गए। इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने दुर्घटनाओं की रोकथाम व यातायात नियमों के पालन को उन्हें जागरूक भी किया। सोमवार को सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत लगाए गए शिविर में सहरानपुर-विकासनगर रूट पर संचालित होने वाली यात्री बसों के 103 चालक व अन्य वाहन चालकों की नेत्र जांच की गई। इस दौरान 18 वाहन चालकों को चश्मे भी विभाग की ओर से प्रदान किए गए। इस दौरान उप संभागीय परिवहन अधिकारी मनीष तिवारी, एआरटीओ प्रवर्तन अनिल नेगी ने वाहन चालकों को जागरूक करते हुए कहा कि यातायात नियमों के पालन के मामले में सभी वाहन चालकों को गंभीर होने की आवश्यकता है। इस दौरान मेहरबान सिंह राठौर, सुशील निरंजन, सहारनपुर बस यूनियन के अध्यक्ष मुनीर अहमद, मोहम्मद मुर्सलीन, भवान सिंह, दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद