फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: घटनास्थल से लिफ्ट लेकर दून पहुंचा चालक, अस्पताल में हो गया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी में हादसे के दौरान बस से कूदकर चालक ने लिफ्ट ली और देहरादून पहुंच गया था। यहां पहले अपने घर गया और फिर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हो गया। बताया जा रहा है कि उसके पैर और पसलियों में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने रविवार देर रात उसे खोज निकाला और अब निगरानी में उसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं, सोमवार को पुलिस ने दून अस्पताल में भर्ती आठ घायलों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

रविवार को रोडवेज की बस गज्जी बैंड के पास जैसे ही अनियंत्रित हुई, चालक कूद गया था। सूचना पर पुलिस और राहत बचाव दल ने खाई से घायलों को निकालने का ऑपरेशन शुरू किया। उस वक्त चालक पर किसी का ध्यान नहीं गया। लेकिन, देर रात तक उसका पता चल गया। सीओ मसूरी अनिल कुमार जोशी ने बताया कि सभी लोग चालक को पूछ रहे थे। लेकिन, इसी बीच वह एक दोपहिया से लिफ्ट लेकर देहरादून आ गया। वह पहले क्लेमेंटटाउन स्थित अपने घर गया।
इसके बाद पटेलनगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हो गया। पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। वहां दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। बस में सवार लोगों ने चालक पर लापरवाही और शराब के नशे में बस चलाने का आरोप लगाया था। बताया जा रहा था कि उसने तेज आवाज में गाने भी चलाए थे। लेकिन, अभी तक अस्पताल से यह पुष्टि नहीं हुई कि वह नशे में था या नहीं। सीओ अनिल जोशी ने बताया कि चालक के पैर का लिगामेंट और पसलियां टूट गई हैं। ठीक होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिस ने दून अस्पताल में भर्ती आठ घायलों के बयान दर्ज किए। इनमें से कुछ ने चालक के नशे में होने की बात कही तो किसी ने इस बारे में जानकारी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें