फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कार की टक्कर से सैन्यकर्मी की मौत के मामले में चालक दोषमुक्त

Sun, 07 Dec 2025 02:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायिक मजिस्ट्रेट विकास कुमार की अदालत ने बृहस्पतिवार को कार की टक्कर से सैन्यकर्मी की मौत के 15 वर्ष पुराने मामले में हरियाणा के यमुनानगर के मुंडौली निवासी सुरेंद्र कुमार को दोषमुक्त कर दिया। अभियोजन पक्ष न्यायालय के समक्ष अपराध को साबित नहीं कर पाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुराने कानून आईपीसी की गैर इरादतन हत्या आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।आठ जून 2010 को हरर्बटपुर में सहारनपुर रोड पर राजकीय इंटर कॉलेज के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में सहसपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी सरदार सिंह तोमर और उनका भतीजा यशपाल तोमर घायल हो गए थे। दोनों को उपचार के लिए हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल में भिजवाया गया था। अस्पताल में चिकित्सकों ने सरदार सिंह तोमर को मृत घोषित कर दिया। मृतक सेना में हवलदार के पद पर नियुक्त था। वह 26 से 28 जून 2010 तक छुट्टी पर घर आया हुआ था। मृतक के भाई संतराम की तहरीर पर सहसपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गैर इरादत हत्या और अन्य धाराओंं में प्राथमिकी दर्ज की थी। अभियोजन पक्ष न्यायालय के समक्ष यह साबित नहीं कर पाया कि घटना के दिन आरोपी कार से बाइक को टक्कर लगी थी, जिसके कारण सरदार सिंह और उनका भतीजा घायल हो गए। अस्पताल में सरदार सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें