फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुरबिया लाइन में चार दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


लोग बोले- पीने और खाना बनाने के लिए पेयजल टैंकर मंगवाकर चला रहे काम

सेलाकुई की बहादुरपुर रोड स्थित पुरबिया लाइन बस्ती में चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग पानी की पूर्ति के लिए स्वयं के खर्च पर टैंकर मंगवाकर काम चला रहे हैं।

सेलाकुई की पुरबिया लाइन बस्ती में करीब 500 परिवार रहते है। यहां पहले सुबह-शाम पानी की आपूर्ति होती थी, लेकिन करीब दो माह से आपूर्ति का समय बदल दिया गया। बस्ती में दोपहर दो बजे से पांच बजे के बीच केवल एक बार पानी आ रहा था। पानी का प्रेशर भी कम हो गया था। अब करीब चार दिनों से बस्ती में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से बंद है। लोगों को पीने के लिए भी अपनी जेब से पैसे खर्च कर पेयजल टैंकर मंगवाना पड़ रहा है। बताया कि विभागीय अधिकारियों से बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या हल नहीं हो रही है।
विज्ञापन






Iकई कामकाजी लोग दोपहर में पानी नहीं भर पा रहे हैं। अब चार दिन से बिल्कुल भी पानी नहीं आ रहा है। अधिकारी पहले शिकायत पर टालमटोल करते रहे और अब फोन ही नहीं उठा रहे हैं। पूर्ति के लिए पेयजल टैंकर मंगवाना पड़ रहा है। - मनोज सिंगल
I

I
I

I
I

Iहर माह पानी का बिल भरते हैं, लेकिन चार दिनों से पानी नहीं मिल रहा है। गर्मी में पेयजल आपूर्ति बंद होने से लोगों का बुरा हाल है। विभाग शिकायत के बाद भी समस्या को हल करने के लिए कार्रवाई नहीं कर रहा है। - सुधा
I

I
I

I
I

Iगर्मी में पानी की मांग बढ़ जाती है, लेकिन बस्ती में घरों में नल सूखे पड़े हैं। टैंकर से पानी मंगवाना पड़ रहा है। पानी की टंकी खाली होने के चलते आंधी में उड़ गई है। इससे परेशानी और बढ़ गई है। - जुगल किशोरI





ट्यूबवेल की मोटर में बड़ा फाल्ट आ गया था। मोटर को ठीक करवाया जा रहा है। शुक्रवार सुबह तक पेयजल आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। - अजय भंडारी, अवर अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन








पेयजल समस्या से निजात के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन



कालसी। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिमोग की प्रधान निशा शर्मा ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि ग्राम सिमोग की पेयजल लाइन के स्रोत का पानी बहुत कम हो गया है। इसके चलते गांव में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। सिमोग की आबादी लगभग साढ़े तीन हजार है। इसके अतिरिक्त ग्राम सिमोग में शिलगुर, बिजट और चूड़ेश्वर महाराज का प्रसिद्ध मंदिर भी है। इसमें बड़ी संख्या में जौनसार बाबर और निकटवर्ती हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु बड़ी संख्या में देव दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में पानी की समस्या होने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों को लगभग दो किलोमीटर दूर ननसे खड्ड से पानी लाना पड़ रहा है। मांग की कि स्थायी समाधान होने तक टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जाए। एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि अधिशासी अभियंता जल निगम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें