Iड्रीमर्स संस्थान ने लाइव सेशन में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। इससे छात्रों को खासा लाभ मिलेगा। संस्थान के निदेशक हरिओम चौधरी ने कहा कि यह लाइव सेशन देश के बलिदानियों के बच्चों को समर्पित है। इसमें इन छात्रों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। कहा कि आर्थिकी बच्चों की पढ़ाई में बाधा न बने इसके लिए संस्थान लगातार काम कर रहा है। इस दौरान संस्था की को-फाउंडर अंकिता तनेजा भी मौजूद रहीं।I