स्नातिका संघ कन्या गुरुकुल महाविद्यालय ट्रस्ट की ओर से बृहस्पतिवार को संघ की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुमन गुप्ता श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर निर्णय लिया गया कि आगामी चुनाव तक उपाध्यक्ष डॉ. शीला डंग अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगी। साथ ही गुरुकुल कांगड़ी स्नातक संघ के साथ मिलकर गुरुकुल हित में कार्य करने के लिए शीघ्र ही एक बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान आचार्य संतोष, लक्ष्मी विद्यालयंकार, इंदु जोहरियाल, मीरा, रेखा ध्यानी, रीता गुप्ता, विजय श्री, पूनम काला, प्रतिभा आदि मौजूद रहे।