फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सहकारी बैंक निदेशक पद पर डॉ. पूजा विजयी

Wed, 09 Sep 2026 01:51 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक की प्रबंध समिति के निदेशक पद के चुनाव में भाजपा समर्थित डॉ. पूजा गौड़ ने भारी मतों से जीत दर्ज की। चुनाव में भाजपा समर्थित और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रहा।परिणाम सामने आने के बाद उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जीत के बाद डॉ. पूजा गौड़ ने अपनी जीत का श्रेय समर्थकों और विभिन्न सहकारी समितियों से निर्वाचित मंडल सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का विश्वास है, जिन्होंने उन्हें समर्थन दिया। उन्होंने सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने के साथ किसानों, ग्रामीणों और जरूरतमंद लोगों के हित में कार्य करने की बात कही। भाजपा नेताओं ने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने एकजुट होकर प्रत्याशी का समर्थन किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, पूर्व राज्य मंत्री मूरत राम शर्मा और पूर्व बागवानी बोर्ड अध्यक्ष प्रताप रावत ने उन्हें जीत की बधाई दी। इस दौरान राजाराम, विजय पाल रावत, मंडल अध्यक्ष त्यूणी नीरज शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रतन चौहान, चंदर साल्टा, मंगत राम ठाकुर, अनिल चौहान, राजेंद्र नौटियाल, अतर सिंह चौहान और ग्यार सिंह चौहान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें