वर्ल्ड मार्केटिंग कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पीआरसीआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. करुणाकर झा को मोस्ट ऐडमायरड प्रो. इन मार्केटिंग के खिताब से सम्मानित किया गया। डॉ. करुणाकर बीते 30 सालों से मार्केटिंग व जन संपर्क के छात्रों को मार्केटिंग के गुर सिखाने का काम कर रहे हैं। वह दून के एक निजी विवि में मार्केटिंग के प्रो. पद में कार्यरत हैं। मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में देश भर मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्य कर रहे प्रो. को सम्मानित किया गया। डॉ. करुणाकर ने कहा कि तकनीकी के जरिए मार्केटिंग और जन संपर्क के छात्रों को मार्केटिंग के गुर सीखा उन्हें सफल बनाने के लिए वह लगातार काम कर रहे हैं।