कोरोनेशन अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. जयश्री नूर ने नौकरी छोड़ने का नोटिस दिया है। इस्तीफा मंजूर होता है तो वह 19 जुलाई तक ही ड्यूटी पर रहेंगी।
इस तरह कोरोनेशन अस्पताल में एक और विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी हो जाएगी।
काम का है दबाव
डॉ. जयश्री ने बताया कि अस्पताल में काम के दबाव के चलते वह नौकरी छोड़ना चाहती हैं। कोरोनेशन में कम डॉक्टर और स्टाफ के कारण दिक्कतें आ रही हैं।
डॉक्टरों पर अत्यधिक दबाव है। इमरजेंसी में भी ड्यूटी लगती है, जबकि उनके पास इमरजेंसी के मरीजों की जांच की कोई ट्रेनिंग नहीं है।
अधीक्षख ने दबाव की बात को बताया गलत
अस्पताल में ईएनटी सर्जन और फिजिशियन भी एक-एक हैं। अस्पताल में ईएमओ भी एक है। कोरोनशन की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भारती राणा ने बताया कि डॉ. जयश्री नूर ने खुद नौकरी छोड़ने की इच्छा जताई है।
पता लगा है कि उन्हें किसी दूसरे शहर में नौकरी मिल रही है। दबाव की बात सरासर गलत है। डॉ. नूर के इस्तीफे के नोटिस को महानिदेशालय को भेज दिया गया है।