मसूरी एमपीजी काँलेज के शिक्षक डाँक्टर दिनेश जैसाली बने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्टडेंट
मसूरी। एमपीजी काॅलेज के शिक्षक डाॅ. दिनेश जैसाली को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद-स्टूडेंट फाॅर सेवा का प्रांत प्रमुख नियुक्त किया गया है। डाॅ. जैसाली ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया जाएगा। इसके अलावा रक्तदान शिविर, जरूतमंद लोगों को कंबल वितरण और किसी भी आपदा में लोगों की सेवा करने का काम पूर्व की भांति जारी रहेगा। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारी, शिक्षाविदों एवं छात्र प्रतिनिधियों ने डॉ. जैसाली को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में संगठन राष्ट्र के पुनर्निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त रूप देगा। संवाद