देहरादून। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) में डॉ. आयुष जोशी ने बृहस्पतिवार को कुलसचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया। विवि की कुलपति प्रो. डॉ. तृप्ता ठाकुर ने कहा कि डॉ. जोशी अपने अनुभव, कार्यकुशलता व प्रशासनिक दक्षता के माध्यम से विवि के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे। साथ ही विवि की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।