देहरादून। जूडो रेफरी डॉ. अवनीश भट्ट को ताजिकिस्तान में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय ग्रैंड प्रिक्स जूनियर्स जूडो प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता 25 और 26 अक्तूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। डॉ. अवनीश की नियुक्ति अंततराष्ट्रीय जूडो महासंघ के रेफरी आयोग की ओर से की गई है। वह इससे पहले भी एशियाई खेलों, विश्व जूडो चैंपियनशिप समेत कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी और जूरी सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।