फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वेदांश की धारदार गेंदबाजी से डीपीएस की टीम लड़खड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कसिगा स्कूल में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को वेल्हम बॉयज स्कूल और डीपीएस स्कूल की टीम के बीच मुकाबला खेला गया। वेल्हम बॉयज के गेंदबाज वेदांश मुंजाल की धारदार गेंदबाजी के आगे डीपीएस की टीम ऐसी लड़खड़ाई कि 50 रन से मैच हार गई।
विज्ञापन

वेल्हम बॉयज स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 104 रन बनाए। टीम के लिए सबसे अधिक नैतिक ने 23 रन बनाए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीएस की टीम कोई खास असर नहीं दिखा पाई। शुरुआत से लड़खड़ाई टीम 54 रन के स्कोर पर 13 ओवर में ऑलआउट हो गई और मुकाबला 50 रन से हार गई। टीम के लिए सबसे अधिक 17 रन आर्यन ने बनाए। जबकि, अन्य कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सका। वेल्हम बॉयज के लिए वेदांश ने पांच विकेट चटकाए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें