विकासनगर। दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय संगीत संस्था एबीआरएसएम व रॉयल स्कूल ऑफ म्यूजिक की ओर से अभ्यास परीक्षा कराई गई। ऐसा पहली बार हुआ कि पछवादून के किसी विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय संस्था ने परीक्षा कराई हो। अभ्यास परीक्षा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रधानाचार्य सोनिया कुमार ने बताया कि यह पहल विद्यालय के विद्यार्थियों को वैश्विक मानक वाले अवसर प्रदान करने के दृष्टिकोण को दर्शाती है। परीक्षक के सम्मुख प्रदर्शन करना बच्चों के लिए एक अनोखा और प्रेरणादायक अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में संगीत के प्रति न सिर्फ आकर्षण बढ़ेगा, बल्कि वह वैश्विक मंच के माध्यम से अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने ला सकेंगे। इस दौरान विद्यालय की अकादमिक डीन शिवानी नैथाणी भी उपस्थित रही। संवाद