फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पति और ससुर पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

तहरीर में ममता पुत्री देवेंद्र निवासी ग्राम देवीथला थाना सहसपुर ने कहा कि उसका विवाह बुलाकीवाला थाना विकासनगर निवासी रवि सिंह से हुआ था। विवाह के बाद से पति और ससुर आए दिन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज लाने का दबाव बनाते थे। मारपीट और गली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते थे। उन्होंने उसे घर से भी निकाल दिया। वह मायके में रह रही है। थाना प्रभारी सेलाकुई गिरीश नेगी ने बताया कि दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच एसआई ओमवीर सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें