भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान के नेतृत्व में डाकपत्थर में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया गया। कार्यकर्ताओं ने बारिश की परवाह किए बिना लोगों से जनसंपर्क करके उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी से संबंधित पत्रक वितरित किए।
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने स्थानीय निवासियों व व्यापारियों से कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करने के उद्देश्य से योजनाएं चलाई हैं। इसके अलावा विदेशों में भारत को सम्मान दिलाने का बड़ा कार्य किया है। उन्होंने स्थानीय निवासियों से एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। अभियान में विकासनगर के मंडल अध्यक्ष विपुल मूसला, योगेश त्यागी, सुरेंद्र सिंह चौहान, रविंद्र धीमन, अरुण मित्तल, सुनीता गुलेरिया, रचिता ठाकुर शामिल रहे।
मोदी के समर्थन में कराई मिसकॉल
हरबर्टपुर में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं से संबंधित पत्रक वितरित किए। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में मिसकॉल भी कराई। अभियान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष रावत, विनोद कश्यप, राहुल शर्मा, राकेश अमोली, जनार्दन जोशी, संजय भंभौरिया शामिल रहे।