स्क्रीन राइटर और लेखक शुभम थापा ने अपनी स्कूली शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमेंटटाउन और कॉलेज की पढ़ाई एसजीआरआर विवि देहरादून से की है। मुंबई में स्क्रीन राइटर के रूप में काम कर रहे शुभम की नई किताब द लीजेंड ऑफ संतोष चौबे द इंडियन सांता क्लाॅज भारत की पहली क्रिसमस फैंटेसी उपन्यास है। शुभम बताते हैं कि 2019 में उन्होंने इस पर एक फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी की। उन्होंने सोचा कि क्यों न इस स्क्रिप्ट को उपन्यास में बदल दूं। किताब के संपादन में उन्होंने चैट जीपीटी का प्रयोग किया है। बताया कि यह उपन्यास चार ऐसे बच्चों की कहानी है, जो क्रिसमस पर विश्वास नहीं करते। भारतीय सांता क्लॉज, जो अब तक उपहार बांटने से तंग आ चुका है, एक डेस्क जॉब पाने की कोशिश में है, इस बच्ची की इच्छा पूरी करने पहुंच जाता है।