फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doon University: बीएससी केमिस्ट्री में प्रवेश का आखिरी मौका, पढ़ें एडमिशन से संबंधित जरूरी जानकारी

Mon, 07 Aug 2023 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

दून विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में कुल 40 सीटें हैं। इनमें से 10 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। नई शिक्षा नीति के तहत बीएससी का पूरा कोर्स चार साल का है लेकिन अगर कोई छात्र एक साल भी पढ़ाई करता है तो उसका साल बेकार नहीं जाएगा।
विज्ञापन
दून विवि - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून विवि के केमिस्ट्री विभाग में 10 अगस्त को प्रवेश का आखिरी मौका है। बीएससी ऑनर्स इन केमिस्ट्री और बीएससी ऑनर्स विद रिसर्च इन केमिस्ट्री की सीमित 10 सीटों पर छात्रों को प्रवेश मिलेगा। जिन छात्रों ने सीयूईटी नहीं दिया, वह 12वीं की मेरिट के आधार पर दाखिला ले सकते हैं।

विज्ञापन


एचओडी एवं अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार ने बताया, दून विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में कुल 40 सीटें हैं। इनमें से 10 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। नई शिक्षा नीति के तहत बीएससी का पूरा कोर्स चार साल का है लेकिन अगर कोई छात्र एक साल भी पढ़ाई करता है तो उसका साल बेकार नहीं जाएगा।

UKPSC: 12वीं पास युवाओं के लिए उच्च शिक्षा विभाग में नौकरी का सुनहरा मौका, यहां पढ़ें भर्ती की पूरी डिटेल
विज्ञापन


उसको सार्टिफिकेट जरूर मिलेगा। एक साल बीएससी करने पर अंडर ग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन केमिस्ट्री, दो साल में अंडर ग्रेजुएट डिप्लोमा इन केमिस्ट्री, तीन साल में बीएससी ऑनर्स इन केमिस्ट्री और चार साल पूरे करने पर बीएससी ऑनर्स विद रिसर्च इन केमिस्ट्री की डिग्री मिलेगी। इससे छात्रों को कई सारे विकल्प मिल सकेंगे।
विज्ञापन


सीयूईटी को लेकर असमंजस में छात्र
विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. चारू द्विवेदी ने बताया कि सीटें इस वजह से खाली रह गईं क्योंकि कुछ छात्र सीयूईटी को लेकर असमंजस में रहे। कुछ छात्रों ने विवि में दाखिला नहीं लिया। अब यहां 10 सीटों के लिए छात्रों के दाखिले 12वीं की मेरिट के आधार पर किए जाएंगे। दाखिले के लिए सीधे विभाग में आना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें