गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने वाली शैमफोर्ड स्कूल की सातवीं क्लास की छात्रा तोशानी।
शेमफोर्ड दून स्कूल की सातवीं की स्टूडेंट तोशानी चबाक का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। उन्होंने तमिलनाडु में बीते तीन मार्च 2019 को हुए भरतनाट्यम नृत्य में हिस्सा लिया था। इस नृत्य में देशभर से 7190 प्रतिभागी शामिल हुए थे। गिनीज बुक की ओर से हाल ही में उन्हें रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट भेजा गया है। तोशानी को बचपन से ही भरतनाट्यम का शौक है। तोशानी की इस कामयाबी पर परिवार में खुशी की लहर है। स्कूल प्रशासन ने भी उन्हें बधाई दी।