मसूरी आईटीबीपी अकादमी में आयोजित ही पासिंग आउट परेड. आईटीबीपी महानिदेश संजय अरोरा ने ली परेड की स
- फोटो : MUSSOORIE
आईटीबीपी की पासिंग आउट परेड (पीओपी) में 38 नव सैन्य अधिकारी शामिल हुए। इनमें देहरादून के धर्मपुर निवासी ऋषभ पाल भी शामिल हैं।
ऋषभ पाल ने सहायक कमांडेंट चिकित्साधिकारी तौर पर आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल हुए हैं।
सहायक कमांडेंट ऋषभ पाल ने कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है। आज जो भी हूं अपने माता-पिता की वजह से हूं। मेरे माता-पिता डेढ़ साल से उनको नहीं मिले थे। माता-पिता ने बड़ी कुर्बानी दी है। देश सेवा के लिए उनके सामने जो भी चुनौती आएगी उसका मुकाबला किया जाएगा। वहीं छत्तीसगढ़ रायपुर की रहने वाली परमजीत कौर ने कहा कि एक डॉक्टर होने के नाते आईटीबीपी में आना गौरव की बात है। आज जो खुशी मिली उसको शब्दों में बयां नहीं कर सकते। उनके माता-पिता का सपना आज पूरा हुआ है। वह भाग्यशाली हैं कि वह आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल हुई हैं। संवाद