फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गलत इशारे कर लोगों को बुला रहीं आठ महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iसार्वजनिक स्थानों पर गलत इशारे कर लोगों को बुला रहीं थीं महिलाएंI
विज्ञापन




शहर में सार्वजनिक स्थानों पर अमर्यादित व्यवहार करने वाली आठ महिलाओं को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाली में इन महिलाओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ये महिलाएं आने-जाने वाले लोगों गलत इशारे कर अपने पास बुला रहीं थीं।
विज्ञापन




एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शहर के दर्शनलाल चौक के पास कुछ महिलाओं की ओर से आने जाने वाले लोगों को अश्लील इशारे कर अपने पास बुलाने का प्रयास करने की शिकायत मिली थी। इस पर कोतवाली नगर पुलिस व एएचटीयू की टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो इसका खुलासा हुआ। पता चला कि कुछ महिलाएं व युवतियां झुंड बनाकर खड़ी थीं। जो आने-जाने वाले लोगों को गलत इशारे कर अपने पास बुला रहीं थीं। पुलिस ने तुरंत ही मौके से आठ महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ शहर कोतवाली में बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें 23 साल की युवती से लेकर 35 साल तक की महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें