II
दो सहायक नगर आयुक्तों का किया गया तबादला, एक डिप्टी नगर आयुक्त और एक एसएनए मिले
I
I
I
Iनगर निगम देहरादून में शासन ने तीन अधिकारियों की तैनाती की है। इनमें एक उप नगर आयुक्त, एक सहायक नगर आयुक्त और निर्माण के अधिशासी अभियंता हैं। तीनों ने फिलहाल अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। यहां से दो सहायक नगर अधिकारियों का तबादला भी हुआ है।
I
I
I
Iदरअसल, गत 30 सितंबर को अधिशासी अभियंता निर्माण जेपी रतूड़ी की सेवानिवृत्ति के बाद यह पद खाली हो गया था और चुनाव से पहले से यहां उप नगर आयुक्त का एक पद खाली चल रहा है। दो दिन शासन ने निकायों से जुड़े अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इसके तहत देहरादून नगर निगम से दो सहायक नगर आयुक्तों का तबादला हो गया। स्वच्छ भारत मिशन का काम संभाल रहे शांति प्रसाद जोशी पौड़ी भेजा गया है, जबकि यहां कर अनुभाग के सहायक नगर आयुक्त यशवीर सिंह राठी को काशीपुर भेजा गया है। देहरादून नगर निगम में उप नगर आयुक्त के रूप में गौरव कुमार भसीन नियुक्ति की गई है, जबकि सहायक नगर आयुक्त के रूप में राजवीर सिंह चौहान को भेजा गया है। उधर डायरेक्ट्रेट में तैनात रचना पायल को अधिशासी अभियंता निर्माण देहरादून नगर निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि तीनों अधिकारियों ने ज्वाइन कर लिया है।I