फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कला प्रतियोगिता में दून इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
द दून गर्ल्स स्कूल की ओर से आयोजित 19वीं रूपाली मेमोरियल अंतर्विद्यालयीय कला प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को हुआ। प्रतियोगिता में 19 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दून इंटरनेशनल स्कूल ने 644 अंकों के साथ विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं जसवंत मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल 638 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा और ज्ञानंदा स्कूल फॉर गर्ल्स ने 590 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन कला क्षेत्र के प्रतिष्ठित निर्णायकों अरविंद गैरोला (निदेशक, चित्र आर्ट गैलरी), दीपशिखा (फैकल्टी, कला केंद्रर) और राहुल कुमार (फ्रीलांस कलाकार व संस्थापक, ए सोल आर्ट ग्रुप) ने किया। कार्यक्रम के दौरान स्मृत्ति लाल ने एक रचनात्मक कार्यशाला का आयोजन भी किया जिसमें विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ और उनकी कलात्मक तकनीकों में निखार आया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें