Iदून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस बिष्ट को उत्तराखंड रत्न से सम्मानित किया गया है। डॉ. बिष्ट को यह सम्मान एआईसीओआई संस्था की ओर से सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया है। उनको यह सम्मान स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए दिया गया है। इस पर एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। वे चिकित्सा शिक्षा विभाग में अपर निदेशक के साथ ही दून अस्पताल में एमएस के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उनकी प्राथमिकता मरीजों के कल्याण की दिशा में काम करना है। उत्तराखंड रत्न सम्मान मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर की है।I