फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून अस्पताल : अब भू-तल पर ही लिए जाएंगे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
दून अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक के बाहर बने नया सैंपल कलेक्शन सेंटर शुरू किया गया गया है। इस नए सेंटर में मरीजों की जांच के सैंपल एकत्रित किए जाएंगे और जांच के लिए भेजे जाएंगे। अभी तक मरीजों को इसके लिए ओपीडी ब्लॉक के तीसरे तल पर जाना पड़ता था।
विज्ञापन




लैब टेक्नीशियन संजय कोरंगा ने बताया कि तीसरे तल पर बने 332 नंबर कमरे में बार कोड के लिए एंट्री होती थी और 318 में सैंपल लिया जाता था। अब सैंपल लेने का काम भू-तल स्थित नए सेंटर में किया जाएगा। इसके अलावा रिपोर्ट लेने के लिए मरीजों को 332 नंबर कमरे में जाना होगा। हालांकि, यहां अभी मरीजों के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे मरीजों को बाहर धूप में खड़ा होना पड़ रहा है।

बता दें कि ओपीडी में मरीजों की भीड़ अधिक होती है और मरीजों को जांच के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती थी। बाहर लैब सेंटर बनने से अस्पताल में मरीजों की भीड़ कम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें