फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून अस्पताल : 13 जुलाई को मिलेगी नए आईसीयू की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महीने से उद्घाटन का इंतजार कर रहा दून अस्पताल में तैयार 48 बेड का नया आईसीयू 13 जुलाई से शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके उद्घाटन के लिए समय दे दिया है। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के आने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि दून अस्पताल में 13 जुलाई को कैथ लैब के साथ ही नए आईसीयू का उद्घाटन किया जाएगा। बता दें कि दून अस्पताल की इमरजेंसी के तीसरे तल पर बने नए आईसीयू का उद्घाटन न होने के कारण आए दिन मरीजों को लौटना पड़ रहा था। वहीं, पुराने आईसीयू में बेड उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर किया जा रहा था। अमर उजाला ने लोगों की इस परेशानी को प्रमुखता से उठाया और इसका संज्ञान लेते हुए सरकार ने नए आईसीयू के उद्घाटन की तिथि तय कर दी।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से अभी नहीं मिली आगमन की स्वीकृति
दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि 13 जुलाई को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री चिंतन शिविर के लिए दून आ रहे हैं। ऐसे में उनसे अस्पताल में कैथ लैब और आईसीयू के उद्घाटन के लिए समय मांगा गया है। फिलहाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की ओर से इस विषय पर अभी स्वीकृति नहीं दी गई है। वहीं, मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें