फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सत्यापन पर सवाल, बाहरी अपराधियों की शरणस्थली बना दून

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून बाहरी जिलों एवं राज्यों के शातिर अपराधियों की शरणस्थली बन रही है। हरिद्वार में नकली नोटों के साथ पकड़े गए दो आरोपी भी देहरादून में रहकर नकली नोटों का कारोबार कर रहे थे। दोनों आरोपी सगे भाई हैं और देहरादून सुद्धोवाला क्षेत्र में किराये के मकान में नकली नोटों की छपाई करते थे। एक के बाद एक लगातार आपराधिक घटनाओं से पुलिस के बाहरी लोगों के सत्यापन पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


देहरादून में बीते एक साल में कई आपराधिक घटनाओं में बाहरी बदमाशों के नाम सामने आए हैं। अधिकतर बदमाशों ने देहरादून में किराये पर रहकर ही रेकी कर घटनाओं को अंजाम दिया। बीते साल नौ नवंबर को रिलायंस ज्वेल्स डकैती कांड में काे अंजाम देने से पहले बदमाश सेलाकुई में किराये के मकान में ही रुके थे। हरिद्वार और आसपास क्षेत्रों में घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश भी देहरादून को अपना ठिकाना बनाते आए हैं। बृहस्पतिवार को हरिद्वार के सुमन नगर से नकली नोटों के साथ पकड़े गए दो सगे भाइयों का कनेक्शन भी देहरादून सुद्धोवाला से सामने आया है। दोनों सहारनपुर के रहने वाले हैं और सुद्धोवाला में किराये के मकान में रहकर नकली नोट छाप रहे थे। नकली नोट छापकर देहरादून, हरिद्वार और आसपास के क्षेत्र के बाजारों में सप्लाई करते थे। पुलिस समय-समय पर बाहरी लोगों के सत्यापन करने का अभियान चलाने का दावा करती है। संगीन घटनाओं में पकड़े जाने वाले अपराधियों के देहरादून में किराये पर रहने की बात सामने आने से पुलिस के अभियान पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें