फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून इमरजेंसी के सुरक्षाकर्मी ने गिराई बाइक, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II-इमरजेंसी में तैनात स्वास्थ्य कर्मी ने लगाया सुरक्षाकर्मी के नशे में होने का लगाया आरोप
I
I

I
I-बाद में दोनों लोगों में हो गया फैसला
I
Iदून अस्पताल की इमरजेंसी में बृहस्पतिवार फिर हंगामा हो गया। इमरजेंसी में तैनात एक सुरक्षा गार्ड ने बीच रास्ते खड़ी एक बाइक को गिरा दिया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। इस पर स्वास्थ्य कर्मी ने सुरक्षा गार्ड पर शराब के नशे में अभद्रता करने का आरोप लगाया। बाद में मामला इमरजेंसी प्रभारी एनएस बिष्ट तक पहुंचा तो उन्होंने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। बाद में माफी मांगने पर मामला शांत हो गया।
I
Iदरअसल, एक स्वास्थ्य कर्मी इमरजेंसी में आया और अपनी बाइक पार्क कर अंदर जाने लगा। उसी दौरान वहां ड्यूटी कर रहे सुरक्षाकर्मी ने बाइक गलत पार्क होने की बात कहते हुए बाइक को गिरा दिया, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इस पर स्वास्थ्यकर्मी ने इसका विरोध किया। आरोप है कि सुरक्षाकर्मी ने अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मी ने मामले की शिकायत वहां अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से की। कई स्वास्थ्य कर्मी एकत्र होकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सुरक्षा कर्मी से बहस शुरू कर दी। सुरक्षा कर्मी ने कहा कि उनको यह नहीं मालूम था कि बाइक स्टाफ की है, क्योंकि बाइक गलत जगह पार्क की गई थी। वहां से हटाने के चक्कर में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iबाइक हटाने को लेकर सुरक्षाकर्मी और स्वास्थ्य कर्मी के बीच विवाद हो गया था। दोनों लोगों में आपस में सुलह हो गई थी। स्टाफ को भी सही जगह गाड़ी पार्क करनी चाहिए, साथ ही यदि गाड़ी गलत जगह पार्क की जाती है तो सुरक्षाकर्मी को भी किसी के साथ अभद्रता नहीं करनी चाहिए।
I
I

I
I-डॉ. एनएस बिष्ट, प्रभारी दून इमरजेंसी
I
II
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें