फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून चैलेंजर्स एफसी ने जीता फुटबॉल का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल सुपर लीग में दून चैलेंजर्स एफसी ने खिताबी मुकाबला जीत चैंपियनशिप अपने नाम की। पवेलियन ग्राउंड में चल रही प्रतियोगिता में दून चैलेंजर्स व दून स्टार्स फुटबॉल एकेडमी के बीच फाइनल मैच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया। खेल के 61वें मिनट में दून स्टार्स के फॉरवर्ड ध्रुव ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई जो निर्णायक साबित हुई। समापन पर विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें