फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून के कारोबारी से कश्मीर में 29 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II दून के एक व्यवसायी के साथ कश्मीर के कारोबारी ने 29 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। शिकायत पर बसंत विहार पुलिस ने जम्मू कश्मीर के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ बसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि बल्लूपुर निवासी मुदस्सर लोन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। बताया कि वह अगस्त में विकास के साथ कश्मीर गए थे। वहां उन्हें मुदस्सर शेख ने सेब कारोबारी जावेद से मुलाकात कराई। जावेद के साथ दुबई के लिए सेब निर्यात का सौदा किया। लेकिन कुछ दिन बाद जावेद ने बिना एग्रीमेंट के सेब का ट्रक मुंबई भेज दिया, जो पूरा खराब निकला। जब माल भेजने से मना किया तब भी आठ ट्रक सेब मुंबई भेज दिए। सेब भेजने से पहले ही पीड़ित ने जावेद को 20 लाख रुपये दे दिए और नौ लाख रुपये ट्रांसपोर्ट कंपनी को दिए। अब आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मामले में जावेद, उसके पुत्र और मुंशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें